Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -16-Dec-2022 घर में छुपे हुए गद्दार

गीत 



खूब  ठुकाई  करी चीन की  मेरे फौजी  सरदारों  ने 
लेकिन स्यापा जबर कर दिया घर में छुपे गद्दारों ने 

चीन की फितरत मक्कारी है , दबे पांव घुसता आया 
डोकलाम गलवान तवांग में असली रूप नजर आया 
घात लगाकर हमला बोला लम्पट , धूर्त सियारों ने 
लेकिन स्यापा जबर कर दिया घर में छुपे गद्दारों ने 

अब सरकार नहीं है वो जो घुटने टेकती थी हरदम 
खुली छूट सेना को दे दी जिसने ठोक दिया था खम 
सबक सिखाया उनको ऐसा लाठी के तेज प्रहारों ने 
लेकिन स्यापा जबर कर दिया घर में छुपे गद्दारों ने 

जयचंदों की कमी नहीं है लिबरल बनकर ये आते  
दुश्मन देशों की बैठ गोदी में गीत उन्हीं के ही गाते 
देश में गदर मचा रखा है सत्ता लोलुप मक्कारों ने 
लेकिन स्यापा जबर कर दिया घर में छुपे गद्दारों ने 

श्री हरि 
17.12.22 


   11
8 Comments

Sachin dev

17-Dec-2022 04:49 PM

Well done 👍

Reply

Hari Shanker Goyal "Hari"

18-Dec-2022 05:55 AM

धन्यवाद जी

Reply

Punam verma

17-Dec-2022 09:33 AM

Very nice

Reply

Hari Shanker Goyal "Hari"

18-Dec-2022 05:55 AM

धन्यवाद जी

Reply

Abhinav ji

17-Dec-2022 08:49 AM

Very nice👍

Reply

Hari Shanker Goyal "Hari"

18-Dec-2022 05:55 AM

धन्यवाद जी

Reply